अलीराजपुर: आलीराजपुर वार्ड 18 में शांतिपूर्ण हुआ पंचायत उप निर्वाचन, कलेक्टर नीतू माथुर ने लिया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
आलीराजपुर में जनपद पंचायत सोंडवा के वार्ड 18 में पंचायत उप निर्वाचन 2026 के तहत मतदान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। कलेक्टर नीतू माथुर ने अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए। कुल 52.39% मतदान हुआ, जिसमें पुरुष वोटर्स का प्रतिशत अधिक रहा।