आनंदपुरी: अनास पुल पर लावारिस बाइक मिलने से युवक के नदी में कूदने की आशंका, तलाश जारी
आनंदपुरी थाना क्षेत्र में कांगलिया के पास अनास पुल पर एक बाइक लावारिस मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने आशंका जताई कि बाइक सवार युवक नदी में कूद गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाइक सवार की पहचान बोरवनिया गांव निवासी मुकेश पुत्र कालू के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह सुबह 8 बजे घर से निकला था।