Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
image
image

रेलवे बेस किचनों पर बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त, एक किचन सील अनोखा तीर, भोपाल/इटारसी। रेलवे यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को आरपीएफ इटारसी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, राजस्व प्रशासन तथा सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे में भोजन आपूर्ति करने वाले विभिन्न बेस किचनों पर औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान एक्सपायरी और खराब गुणवत्ता की खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट कराई गई, जबकि गंभीर अनियमितता मिलने पर एक बेस किचन को सील कर दिया गया। संयुक्त टीम ने राहुल इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, अतुल अवस्थी प्राइवेट लिमिटेड और होटल धर्मराज प्राइवेट लिमिटेड के बेस किचनों की जांच की। निरीक्षण में एक्सपायरी ब्रेड, मसाले, खुले खाद्य पदार्थ, सब्जियां, चावल, समोसे, प्रयुक्त कुकिंग ऑयल सहित अन्य खाद्य सामग्री की जांच की गई और संदिग्ध नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए। जांच के दौरान होटल धर्मराज प्राइवेट लिमिटेड के बेस किचन में आवश्यक खाद्य लाइसेंस नहीं मिलने पर संबंधित विभाग ने उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे संयुक्त निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।

Harda, Harda | Jul 19, 2026

MORE NEWS

हरदा के इंदौर रोड पर 2 कार आपस में टकराई गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई पर आपस में कार टकराने के बाद कार की आवाज बहुत तेज आई ! वहा मौजूद लोग अचानक से आवाज सुनकर आश्चर्यचकित हो गए !

#harda

हरदा के इंदौर रोड पर 2 कार आपस में टकराई गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई पर आपस में कार टकराने के बाद कार की आवाज बहुत तेज आई ! वहा मौजूद लोग अचानक से आवाज सुनकर आश्चर्यचकित हो गए ! #harda

Harda, Harda | Jul 20, 2026

एनएसएस अभिमुखीकरण के साथ गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र

अनोखा तीर, टिमरनी। भाऊ साहेब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के नवप्रवेशी स्वयंसेवकों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम, नशा मुक्ति अभियान 2.0 एवं मेंटल हेल्थ टास्क फोर्स के अंतर्गत संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एनएसएस के उद्देश्य, सेवा भावना, नेतृत्व, अनुशासन एवं सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी गई। मेंटल हेल्थ टास्क फोर्स की नोडल अधिकारी मीनाक्षी यादव ने मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया, जबकि जिला संगठनकर्ता डॉ. अरुण कुमार सिकरवार ने युवाओं से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्राचार्य डॉ. जे.के. जैन ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्ति अभियान का संदेश भी साझा किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण एनएसएस सेल्फी पॉइंट रहा, जहां विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, स्टाफ एवं 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

एनएसएस अभिमुखीकरण के साथ गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र अनोखा तीर, टिमरनी। भाऊ साहेब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के नवप्रवेशी स्वयंसेवकों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम, नशा मुक्ति अभियान 2.0 एवं मेंटल हेल्थ टास्क फोर्स के अंतर्गत संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस के उद्देश्य, सेवा भावना, नेतृत्व, अनुशासन एवं सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी गई। मेंटल हेल्थ टास्क फोर्स की नोडल अधिकारी मीनाक्षी यादव ने मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया, जबकि जिला संगठनकर्ता डॉ. अरुण कुमार सिकरवार ने युवाओं से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. जे.के. जैन ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्ति अभियान का संदेश भी साझा किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण एनएसएस सेल्फी पॉइंट रहा, जहां विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, स्टाफ एवं 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Harda, Harda | Jul 20, 2026

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- गुरु पूर्णिमा से पहले करें सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण

- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने ली गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की बैठक

- महर्षि सांदीपनि के जीवन चरित्र एवं योगदान पर लघु पुस्तिका प्रकाशित करने के निर्देश

- भारतीय ज्ञान परंपरा-भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों का किया जाए प्रचार

अनोखा तीर, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 20 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने कहा कि गुरुजन सदैव पूजनीय है, वंदनीय हैं। गुरु ही हमें 'गु' (अज्ञान के अंधकार) से 'रु' (ज्ञान-विज्ञान की रश्मि/प्रकाश) की ओर ले जाते हैं। गुरु पूर्णिमा अपने गुरुजनों की सेवा, वंदना और उनका शुभाशीष पाने का प्रमुख उत्सव है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 के उद्देश्यों को बढ़ावा देते हुए पुरातन भारतीय ज्ञान परम्परा तथा भारतीय गुरु-शिष्य परम्परा के आदर्शों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाली गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशव्यापी 'महर्षि सांदीपनि श्रृद्धा पर्व' का आयोजन किया जाये। इसमें स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ-साथ निजी शिक्षण संस्थानों तथा खेल, नाटक, चित्रकला, संगीत एवं अन्य कला संस्थानों की भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभी प्रदेश में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा चल रहा है। प्रदेश में जितने भी सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण होना शेष है, उनका लोकार्पण गुरु पूर्णिमा से पहले करा लिया जाए। महर्षि सांदीपनि योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के गुरु थे। उन्होंने तत्समय अमीर और गरीब सभी छात्रों को पढ़ाकर राष्ट्र भक्ति का परिचय दिया। वहीं देश में गुरुकुल शिक्षा पद्धति को व्यवस्थित करने में प्रभावी योगदान दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महर्षि सांदीपनि के जीवन चरित्र एवं गुरुकुल शिक्षा पद्धति के प्रसार में उनके वैशिष्ट्य और योगदान पर केंद्रित एक लघु पुस्तिका (10-20 पृष्ठों की) का प्रकाशन कराएं और सभी विद्यालयों में वितरित करायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थाओं में गुरु पूजन आयोजन किया जाये। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष विद्यालयों में मनाये जाने वाले मित्रता दिवस पर श्रीकृष्ण-सुदामा के जीवन चरित्र के बारे में बताया जाए। 

गुरु पूर्णिमा को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरु पूर्णिमा को 'महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व' के रूप में मनाकर व्यापक एवं गरिमामय आयोजन किया जाए, जिससे नई पीढ़ी भारतीय ज्ञान परम्परा और गुरु-शिष्य परम्परा के आदर्शों से प्रेरित हो सके। उन्होंने कहा कि इसे जनभागीदारी का उत्सव बनाया जाए, जिससे विद्यार्थियों और युवाओं में अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति आस्था सुदृढ़ हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के साथ-साथ निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को भी इस आयोजन से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा को सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाए, ताकि गुरु-शिष्य परम्परा का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचे और इसे नई पीढ़ी तक सशक्त रूप से पहुंचाया जा सके। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, कार्यक्रमों के स्वरूप तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों-अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन

अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि गुरु पूर्णिमा (29 जुलाई) के दिन शैक्षणिक संस्थाओं में होने वाले कार्यक्रमों में सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा-चित्र पर माल्यार्पण, सरस्वती वंदना, गुरुजनों का स्वागत-सत्कार-सम्मान, व्याख्यान-उद्बोधन, छात्र-शिक्षक संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्‍थान विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्‍वविद्यालयों में साहित्‍यिक एवं सांस्‍कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों द्वारा ही किए जायें, ऐसे निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा और महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व के आयोजन से समाज की भी सक्रिय सहभागिता के प्रयास किए जा रहे हैं।

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- गुरु पूर्णिमा से पहले करें सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने ली गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की बैठक - महर्षि सांदीपनि के जीवन चरित्र एवं योगदान पर लघु पुस्तिका प्रकाशित करने के निर्देश - भारतीय ज्ञान परंपरा-भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों का किया जाए प्रचार अनोखा तीर, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 20 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने कहा कि गुरुजन सदैव पूजनीय है, वंदनीय हैं। गुरु ही हमें 'गु' (अज्ञान के अंधकार) से 'रु' (ज्ञान-विज्ञान की रश्मि/प्रकाश) की ओर ले जाते हैं। गुरु पूर्णिमा अपने गुरुजनों की सेवा, वंदना और उनका शुभाशीष पाने का प्रमुख उत्सव है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 के उद्देश्यों को बढ़ावा देते हुए पुरातन भारतीय ज्ञान परम्परा तथा भारतीय गुरु-शिष्य परम्परा के आदर्शों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाली गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशव्यापी 'महर्षि सांदीपनि श्रृद्धा पर्व' का आयोजन किया जाये। इसमें स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ-साथ निजी शिक्षण संस्थानों तथा खेल, नाटक, चित्रकला, संगीत एवं अन्य कला संस्थानों की भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभी प्रदेश में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा चल रहा है। प्रदेश में जितने भी सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण होना शेष है, उनका लोकार्पण गुरु पूर्णिमा से पहले करा लिया जाए। महर्षि सांदीपनि योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के गुरु थे। उन्होंने तत्समय अमीर और गरीब सभी छात्रों को पढ़ाकर राष्ट्र भक्ति का परिचय दिया। वहीं देश में गुरुकुल शिक्षा पद्धति को व्यवस्थित करने में प्रभावी योगदान दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महर्षि सांदीपनि के जीवन चरित्र एवं गुरुकुल शिक्षा पद्धति के प्रसार में उनके वैशिष्ट्य और योगदान पर केंद्रित एक लघु पुस्तिका (10-20 पृष्ठों की) का प्रकाशन कराएं और सभी विद्यालयों में वितरित करायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थाओं में गुरु पूजन आयोजन किया जाये। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष विद्यालयों में मनाये जाने वाले मित्रता दिवस पर श्रीकृष्ण-सुदामा के जीवन चरित्र के बारे में बताया जाए। गुरु पूर्णिमा को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरु पूर्णिमा को 'महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व' के रूप में मनाकर व्यापक एवं गरिमामय आयोजन किया जाए, जिससे नई पीढ़ी भारतीय ज्ञान परम्परा और गुरु-शिष्य परम्परा के आदर्शों से प्रेरित हो सके। उन्होंने कहा कि इसे जनभागीदारी का उत्सव बनाया जाए, जिससे विद्यार्थियों और युवाओं में अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति आस्था सुदृढ़ हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के साथ-साथ निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को भी इस आयोजन से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा को सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाए, ताकि गुरु-शिष्य परम्परा का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचे और इसे नई पीढ़ी तक सशक्त रूप से पहुंचाया जा सके। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, कार्यक्रमों के स्वरूप तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों-अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि गुरु पूर्णिमा (29 जुलाई) के दिन शैक्षणिक संस्थाओं में होने वाले कार्यक्रमों में सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा-चित्र पर माल्यार्पण, सरस्वती वंदना, गुरुजनों का स्वागत-सत्कार-सम्मान, व्याख्यान-उद्बोधन, छात्र-शिक्षक संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्‍थान विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्‍वविद्यालयों में साहित्‍यिक एवं सांस्‍कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों द्वारा ही किए जायें, ऐसे निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा और महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व के आयोजन से समाज की भी सक्रिय सहभागिता के प्रयास किए जा रहे हैं।

Harda, Harda | Jul 20, 2026

"प्लास्टिक मुक्त बनेगी हंडिया: सीईओ श्रीमती जोसेफ ने व्यापारियों से की कपड़े का थैला अपनाने की अपील"

धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी हंडिया को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान चलाया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरदा श्रीमति अंजलि जोसेफ ने मंगलवार को हंडिया पहुंचकर आमजन को प्लास्टिक के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

श्रीमति जोसेफ ने हंडिया के स्थानीय व्यापारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, फुटकर क्रेता-विक्रेता एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भेंट कर उनसे अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक की थैली, प्लास्टिक कप और प्लास्टिक बोतल का उपयोग पूर्णतः बंद करें। 

उन्होंने कहा कि हंडिया का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत अधिक है। इसकी स्वच्छता और सुंदरता को बनाए रखने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। प्लास्टिक के कचरे से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है जो जनजीवन के लिए हानिकारक है।

✅कपड़े के थैले अपनाने की अपील

सीईओ श्रीमती अंजलि जोसेफ ने लोगों से कहा कि जब भी बाजार जाएं तो कपड़े से बने थैले का उपयोग करें और अपने आस-पास के पड़ोसियों को भी इस संबंध में जागरूक करें। 

ग्राम पंचायत भवन में आयोजित बैठक में श्रीमति जोसेफ ने जनसमुदाय को सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग डस्टबिन में एकत्रित करने की जानकारी भी दी। साथ ही प्लास्टिक की पन्नियों एवं वस्तुओं का उपयोग न करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरदा सुश्री राजेश्वरी, हंडिया तहसीलदार श्रीमति पूजा भाटी, उपसरपंच हंडिया श्री शरण तिवारी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

#Harda #PlasticFreeHandia #SwachhBharat #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

"प्लास्टिक मुक्त बनेगी हंडिया: सीईओ श्रीमती जोसेफ ने व्यापारियों से की कपड़े का थैला अपनाने की अपील" धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी हंडिया को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान चलाया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरदा श्रीमति अंजलि जोसेफ ने मंगलवार को हंडिया पहुंचकर आमजन को प्लास्टिक के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। श्रीमति जोसेफ ने हंडिया के स्थानीय व्यापारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, फुटकर क्रेता-विक्रेता एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भेंट कर उनसे अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक की थैली, प्लास्टिक कप और प्लास्टिक बोतल का उपयोग पूर्णतः बंद करें। उन्होंने कहा कि हंडिया का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत अधिक है। इसकी स्वच्छता और सुंदरता को बनाए रखने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। प्लास्टिक के कचरे से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है जो जनजीवन के लिए हानिकारक है। ✅कपड़े के थैले अपनाने की अपील सीईओ श्रीमती अंजलि जोसेफ ने लोगों से कहा कि जब भी बाजार जाएं तो कपड़े से बने थैले का उपयोग करें और अपने आस-पास के पड़ोसियों को भी इस संबंध में जागरूक करें। ग्राम पंचायत भवन में आयोजित बैठक में श्रीमति जोसेफ ने जनसमुदाय को सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग डस्टबिन में एकत्रित करने की जानकारी भी दी। साथ ही प्लास्टिक की पन्नियों एवं वस्तुओं का उपयोग न करने का आग्रह किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरदा सुश्री राजेश्वरी, हंडिया तहसीलदार श्रीमति पूजा भाटी, उपसरपंच हंडिया श्री शरण तिवारी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। #Harda #PlasticFreeHandia #SwachhBharat #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Harda, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026

रोड़ पर अतिक्रमण  चंद सराफ की बाड़ी  हरदा

रोड़ पर अतिक्रमण चंद सराफ की बाड़ी हरदा

Harda, Harda | Jul 20, 2026

रेलवे बेस किचनों पर बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त, एक किचन सील अनोखा तीर, भोपाल/इटारसी। रेलवे यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को आरपीएफ इटारसी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, राजस्व प्रशासन तथा सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे में भोजन आपूर्ति करने वाले विभिन्न बेस किचनों पर औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान एक्सपायरी और खराब गुणवत्ता की खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट कराई गई, जबकि गंभीर अनियमितता मिलने पर एक बेस किचन को सील कर दिया गया। संयुक्त टीम ने राहुल इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, अतुल अवस्थी प्राइवेट लिमिटेड और होटल धर्मराज प्राइवेट लिमिटेड के बेस किचनों की जांच की। निरीक्षण में एक्सपायरी ब्रेड, मसाले, खुले खाद्य पदार्थ, सब्जियां, चावल, समोसे, प्रयुक्त कुकिंग ऑयल सहित अन्य खाद्य सामग्री की जांच की गई और संदिग्ध नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए। जांच के दौरान होटल धर्मराज प्राइवेट लिमिटेड के बेस किचन में आवश्यक खाद्य लाइसेंस नहीं मिलने पर संबंधित विभाग ने उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे संयुक्त निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। - Harda News