बिलग्राम: परचल रसूलपुर गांव में मोबाइल चोरी के विवाद में दुकानदार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के परचल रसूलपुर गांव में सोमवार सुबह मोबाइल चोरी के मामूली विवाद को लेकर एक दुकानदार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में दुकानदार रामखेलावन गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित के अनुसार,आरोपी का मोबाइल चोरी हो गया था।रामखेलावन की दुकान और बिस्तर पर मोबाइल न मिलने से नाराज होकर आरोपी ने उन पर लाठी से ताबड़तोड़ व