ऑनर किलिंग: पिता ने की नाबालिक बेटी की हत्या. शव को नदी में फेंका गुमशुदगी की झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह करने का किया प्रयास, छोटी बहन के बयान से खुला राज आरोपी पिता गिरफ्तार मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र के गौररहा गांव में नाबालिक बेटी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है ।पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग की जानकारी सामने आने और सामाजिक बदनामी के डर से पिता दिनेश कुमार उम्र 35 वर्ष ने अपनी बेटी की हत्या कर शव को बेहरारी नदी में फेंक दिया मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है ।हालांकि मृतिका का शव और हत्या में इस्तेमाल हथियार अब तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गौररहा गांव के वार्ड नंबर चार निवासी दिनेश यादव ने 11 अक्टूबर को शंकरपुर थाने में आवेदन देकर बताया था कि उसकी बेटी घास काटने गई थी और लापता हो गई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की जांच के दौरान परिजनों के बयानों में विरोधाभास मिलने और ग्रामीणों से सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मामले की गहन छानबीन की पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान मृतिका की छोटी बहन ने अपने पिता पर हत्या करने का आरोप लगाया ।इसके बाद हिरासत में पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया पुलिस को उसने बताया कि बेटी का पड़ोस के एक युवक से प्रेम प्रसंग था जिससे वह नाराज था इसी कारण 7 और 8 अक्टूबर की मध्य रात्रि में घर में सो रही बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दिया।
पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी ने शव को बोरी में रखकर मोटरसाइकिल से बेहरारी नदी में फेंक दिया साक्ष मिटाने के लिए खून से लथपथ बिस्तर और कपड़े भी जला दिए ।पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से नदी में शव की तलाश कर रही है हत्या में इस्तेमाल हथियार की बारामदगी का प्रयास भी जारी हैं।