कन्नौज: पाल चौराहा चौकी इलाके में हाइवे के किनारे मौजूद 2 ढाबों में आपसी लड़ाई, दूसरे पक्ष ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की
कन्नौज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्यू राजा ढाबा पक्ष के द्वारा कार्यवाही की मांग करते हुए गुहार लगाया गई है। बीते दिन पूर्व हुए विवाद में दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए थे जिसपर पुलिस ने एक पक्ष (नमस्कार) का मुकदमा दर्ज किया जिसपर दूसरे पक्ष (न्यू राजा) ने एसपी दफ्तर एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए गुरुवार को शिकायती पत्र दिया।