कन्नौज: कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त अमित गुप्ता की बैठक में सपा और भाजपा ने मतदाताओं से जुड़े बड़े आरोप लगाए, की जांच की मांग
कन्नौज में मंडलायुक्त अमित गुप्ता की कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़ी समीक्षा बैठक। मंडलायुक्त अमित गुप्ता की बैठक में सपा और भाजपा ने एक दूसरे पर लगाए आरोप। बैठक के दौरान सपा और भाजपा जिलाध्यक्ष ने मतदाताओं के नाम काटने का मुद्दा उठाया है। बैठक के दौरान सपा जिलाध्यक्ष कलीम ने मुस्लिम वोट काटने का आरोप लगाया।