कन्नौज: हसेरन ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला, बीडीसी सदस्यों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में रखी मांग
कन्नौज के कलेक्ट्रेट में हसेरन से जुड़े बीडीसी सदस्यों के द्वारा ज्ञापन दिया गया हैं। पूर्व के दिनों में हसेरन ब्लॉक के बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया था जिसमें 45 सदस्यों के साथ होने की बात कही गई। गुरुवार को हसेरन ब्लॉक से जुड़े बीडीसी सदस्यों ने फिर डीएम पहुंचकर मांग की और पूर्व में दिए गए प्रस्ताव पर कार्यवाही करने को कहा।