कन्नौज: मदारीपुरवा गांव में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का आरोप, परिवार एसपी दफ्तर पहुंचा
कन्नौज कोतवाली के मदारीपुरवा गांव में हुई महिला की मौत मामले में परिवार के सदस्यों ने कार्यवाही की मांग की है। बुधवार को परिवार के सदस्यों ने 6 लोगों पर मां की पिटाई के बाद मौत यानी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देकर मामले में कार्यवाही की मांग रखी है।