कुरई: सिवनी में आरोह-2026 शिविर में 50 से अधिक कूडो खिलाड़ियों ने लिया प्रशिक्षण; प्रशिक्षक गोपाल कुशवाहा सम्मानित
Kurai, Seoni | Jun 3, 2026 सिवनी में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के "आरोह-2026" ग्रीष्मकालीन शिविर में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने कूडो प्रशिक्षण प्राप्त किया। बुधवार को बताया गया कि खिलाड़ियों को आत्मरक्षा, फिटनेस और अनुशासन का प्रशिक्षण दिया गया। और समापन समारोह में कूडो प्रशिक्षक गोपाल कुशवाहा को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।