प्रतापगढ़: अहमद नगर मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस बताकर चार लोगों को उठाने का मामला, जांच में जुटी पुलिस
प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के अहमद नगर मोहल्ले में सोमवार देर रात करीब 2 बजे कुछ लोग खुद को भुलिया पुर चौकी पुलिस बताकर एक घर में घुस गए। पीड़िता आशमा बानो के अनुसार, आरोपियों ने दरवाजा खुलवाकर घर में प्रवेश किया और उनके पति अल्ताफ, देवर इरफान समेत दो रिश्तेदारों को जबरन उठा ले गए। सुबह परिजनों ने चौकी और थाना में जानकारी की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं