गुलाबगंज: भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी ने कृषिमंत्री के नाम विधायक को सौंपा ज्ञापन, चना-गेहूं खरीदी में बताई परेशानी
रविवार शाम 4 बजे गुलाबगंज तहसील के किसान और भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी विधायक मुकेश टंडन को लिखित ज्ञापन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम सौंपा, जिसमे उन्होंने उपार्जन की प्रक्रिया के दौरान गेहूं खरीदी और चना खरीदी में आ रही परेशानी से अवगत कराया। उपार्जन प्रक्रिया में असर पड़ रहा है दोनों ही जिंसों की खरीदी मे परेशानी दूर करने की मांग की।