मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धावताड़ गांव में पुराने विवाद को लेकर कई लोगों ने एक महिला पर हमला कर दिया जिसमें महिला गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई जिनका इलाज सदर अस्पताल देवघर में किया गया। इस संबंध में महिला ने मंगलवार दोपहर 3:00 बताया कि पुराने विवाद को लेकर गांव के ही कई व्यक्ति घर पहुंचे और मारपीट करने लगे।