पचोर: छापरा पंचायत में पंचायत सचिव श्री लाल नागर ने की जनसुनवाई, सुनी पीएम आवास व पेंशन आवेदनों की समस्या
शासन के निर्देश पर होने वाली हर मंगलवार को जनसुनवाई के तहत छापरा में पंचायत सचिव श्री लाल नागर ने ग्राम पंचायत में जनसुनवाई की ।जहां पीएम आवास के दो ,पेंशन के दो और खाद्यान्न पर्ची के लिए एक आवेदन आया ।जिनका श्री लाल नागर ने मौके पर निराकरण किया। नागर ने मंगलवार को शाम 4:00 बजे बताया की पांचों आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।