बिजनौर: बिजनौर में कोतवाली शहर पुलिस ने नशे की सौदागर दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jun 7, 2026 बिजनौर में आज कोतवाली शहर पुलिस ने रविवार को शाम करीब 5:00 बजे नशे की सौदागर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं का नाम तबस्सुम और रहनुमा है। दोनों महिलाओं के पास से पुलिस ने 111 .50 ग्राम स्मैक बरामद किया है। साथ ही इसमेक बेचकर इकट्ठा की गई 88000 की धनराशि भी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया है