खरसावां: गोंदपुर गांव में श्राद्धकर्म में शामिल हुए खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा,स्व शंकर किस्कू को दी श्रद्धांजलि
खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा रविवार शाम लगभग पांच बजे खरसावां के गोंदपुर गांव निवासी शंकर किस्कू के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। इस दौरान सांसद कालीचरण मुंडा ने स्व शंकर किस्कू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मालूम रहे खरसावां निवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू के चचेरे भाई शंकर किस्कू का पिछले दिनों निधन हो गया था।