खगड़िया: खगड़िया में खराब मौसम के कारण नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जनसभा रद्द
खगड़िया में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जनसभा खराब मौसम के कारण रद्द हो गई। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए महागठबंधन प्रत्याशी डॉ. चंदन यादव के समर्थन में यह सभा प्रस्तावित थी, लेकिन भारी बारिश के चलते उनका हेलिकॉप्टर पटना से उड़ान नहीं भर सका। जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने संभाला मंच, हजारों लोग पंडाल में मौजूद