Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana

सुबह से गूंजता रहा बैंक का सायरन, पालदेव में मची अफरा-तफरी चित्रकूट। चित्रकूट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पालदेव स्थित मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, पालदेव का सायरन शनिवार सुबह से लगातार तेज आवाज में बजता रहा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सायरन की तेज आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण बैंक के बाहर एकत्र होने लगे और किसी अनहोनी की आशंका जताने लगे।

Majhgawan, Satna | Jun 27, 2026

MORE NEWS

पुलिस हुई शर्मसार, मुहर्रम जुलूस में ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर ने लहराई तलवार, वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश।
मुजफ्फरपुर के कांटी थाने के दरोगा मुस्तकीम खान ने ऑन-ड्यूटी नियमों की उड़ाई धज्जियां। चेहरे पर नियम विरुद्ध दाढ़ी। कमर में सर्विस रिवाल्वर लटकाए, सिर पर विभागीय टोपी और कंधे पर स्टार लगाए, मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात SI का तलवार भांजते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे अनुशासनहीनता और ऑन-ड्यूटी लापरवाही माना जा रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए SSP ने जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस हुई शर्मसार, मुहर्रम जुलूस में ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर ने लहराई तलवार, वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश। मुजफ्फरपुर के कांटी थाने के दरोगा मुस्तकीम खान ने ऑन-ड्यूटी नियमों की उड़ाई धज्जियां। चेहरे पर नियम विरुद्ध दाढ़ी। कमर में सर्विस रिवाल्वर लटकाए, सिर पर विभागीय टोपी और कंधे पर स्टार लगाए, मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात SI का तलवार भांजते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे अनुशासनहीनता और ऑन-ड्यूटी लापरवाही माना जा रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए SSP ने जांच के आदेश दिए हैं।

Majhgawan, Satna | Jun 27, 2026

चित्रकूट- बरौंधा तहसील क्षेत्र के नकैला बस स्टैंड के समीप हो रहा अवैध उत्खनन, सड़क किनारे चल रहा है अवैध उत्खनन और परिवहन का कार्य, लगातार क्षेत्र में उत्खनन से फैला आक्रोश।

चित्रकूट- बरौंधा तहसील क्षेत्र के नकैला बस स्टैंड के समीप हो रहा अवैध उत्खनन, सड़क किनारे चल रहा है अवैध उत्खनन और परिवहन का कार्य, लगातार क्षेत्र में उत्खनन से फैला आक्रोश।

Majhgawan, Satna | Jun 27, 2026

चित्रकूट- मझगवां वन परिक्षेत्र के सरभंगा क्षेत्र में फिर दिखा टाइगर, बरहा से डेगरहट मार्ग पर बीच रास्ते मे सड़क किनारे खड़ा था टाइगर, वीडियो में हुआ कैद।

चित्रकूट- मझगवां वन परिक्षेत्र के सरभंगा क्षेत्र में फिर दिखा टाइगर, बरहा से डेगरहट मार्ग पर बीच रास्ते मे सड़क किनारे खड़ा था टाइगर, वीडियो में हुआ कैद।

Majhgawan, Satna | Jun 27, 2026

मझगवां बस स्टैंड पर कृष्णा इन्फ्रास्ट्रक्चर के अधूरे निर्माण से स्थिति भयावह, लग रहा भारी जाम और राहगीर बेहाल।

मझगवां में कृष्णा इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी की घोर लापरवाही और अधूरे निर्माण कार्य के कारण स्थानीय जनता और राहगीरों को एक बेहद भयावह स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, निर्माण कार्य की कछुआ चाल की वजह से विशेष रूप से मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में हर समय भारी जाम लग रहा है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है। जिम्मेदारी का आलम यह है कि कंपनी ने सड़क के एक तरफ तो पीसीसी सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया है, वहीं दूसरी तरफ अभी तक रोड बनाने का काम शुरू भी नहीं किया गया है। इस घोर लापरवाही के कारण वर्तमान में बस स्टैंड की स्थिति पूरी तरह खराब हो चुकी है।पूरी सड़क गहरे गड्ढों, कीचड़ और मटमैले पानी के तालाब में तब्दील हो चुकी है। इस बदहाली के बीच से बसों, दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों को अपनी जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। अधूरे निर्माण और इस नारकीय स्थिति को लेकर स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में भारी आक्रोश है, और उन्होंने जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।

मझगवां बस स्टैंड पर कृष्णा इन्फ्रास्ट्रक्चर के अधूरे निर्माण से स्थिति भयावह, लग रहा भारी जाम और राहगीर बेहाल। मझगवां में कृष्णा इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी की घोर लापरवाही और अधूरे निर्माण कार्य के कारण स्थानीय जनता और राहगीरों को एक बेहद भयावह स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, निर्माण कार्य की कछुआ चाल की वजह से विशेष रूप से मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में हर समय भारी जाम लग रहा है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है। जिम्मेदारी का आलम यह है कि कंपनी ने सड़क के एक तरफ तो पीसीसी सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया है, वहीं दूसरी तरफ अभी तक रोड बनाने का काम शुरू भी नहीं किया गया है। इस घोर लापरवाही के कारण वर्तमान में बस स्टैंड की स्थिति पूरी तरह खराब हो चुकी है।पूरी सड़क गहरे गड्ढों, कीचड़ और मटमैले पानी के तालाब में तब्दील हो चुकी है। इस बदहाली के बीच से बसों, दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों को अपनी जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। अधूरे निर्माण और इस नारकीय स्थिति को लेकर स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में भारी आक्रोश है, और उन्होंने जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।

Majhgawan, Satna | Jun 26, 2026