बेल्थरा रोड: बेल्थरा रोड के स्वामी विवेकानंद प्रभात शाखा पर आरएसएस ने भगवा ध्वज पर लगाया गुलाल, मनाई होली
बेल्थरारोड के स्वामी विवेकानंद प्रभात शाखा पर गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक बन्धुओं ने होली मनाया। जो सुबह 11 बजे तक चला। शाखा में दैनिक खेल, योग, आसन और व्यायाम के बाद रंगों के महापर्व होली पर आरएसएस के पवित्र भगवा ध्वज पर अबीर, गुलाल लगाकर स्वयंसेवकों ने प्रणाम किया। जिसके बाद सभी ने एकदूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।