बेल्थरा रोड: उभांव थाना की महिला आरक्षी समेत दो सिपाही हुए मुख्य आरक्षी, इंस्पेक्टर ने लगाया पदोन्नति का मोनोग्राम
जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील अंतर्गत उभांव थाना पर तैनात महिला आरक्षी निकुंबला एवं सिपाही त्रिभुवन राम गुरुवार को पदोन्नति के बाद मुख्य आरक्षी हो गए। जिन्हें उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं क्राइम इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने गुरुवार को 11 बजे के आसपास संयुक्त रूप से मुख्य आरक्षी पद का मोनोग्राम लगाया।