Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
image
image

Writing मैडा–जखराल सड़क की स्टेज-2 का भूमि पूजन संपन्न, जल्द शुरू होगा पक्कीकरण कार्य आज ग्राम पंचायत सूरी और किलोड को जोड़ने वाली मैडा–जखराल सड़क की स्टेज-2 का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। सड़क के पक्कीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में सरकारी ठेकेदार श्री साहब सिंह के सुपुत्र विनोद ठाकुर, PWD के कनिष्ठ अभियंता अंशुल ठाकुर, तिलक राज, कुलदीप कुमार, अशरफ मागरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह सड़क क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है और इसके निर्माण से ग्राम पंचायत सूरी एवं किलोड के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ✍️ सुनील पहाड़ी पहाड़ी न्यूज़

Chamba, Chamba | Jul 3, 2026

MORE NEWS

चंबा: वार्डों का दौरा कर क्या बोलीं नगर परिषद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी? देखिए रिपोर्ट 
# chambanews

चंबा: वार्डों का दौरा कर क्या बोलीं नगर परिषद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी? देखिए रिपोर्ट # chambanews

Chamba, Chamba | Jul 3, 2026

उप्रधान ग्राम पंचायत बाट रमेश कुमार व गरामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण करवाया जाए नहीं तीनो पंचायतों के लोग उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने को तैयार

उप्रधान ग्राम पंचायत बाट रमेश कुमार व गरामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण करवाया जाए नहीं तीनो पंचायतों के लोग उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने को तैयार

Chamba, Chamba | Jul 3, 2026

एक वर्ष से अधर में मरेडी पुल, स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर कर रहे नाला पार; ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

सुरेंद्र ठाकुर 
चम्बा 03 जुलाई 2026 
 मरेडी पुल के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक वर्ष से वे प्रशासन के समक्ष पुल निर्माण की मांग उठा रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार पुल नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों सहित आम लोगों को नाले के ऊपर जल शक्ति विभाग की पाइपलाइन के लिए बनाए गए लोहे के एंगल वाले अस्थायी पुल से होकर गुजरना पड़ता है, जो पूरी तरह जोखिम भरा है। बरसात के दिनों में यह रास्ता और भी अधिक खतरनाक हो जाता है।

वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है कि स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर टूटे हुए पुल को पार कर स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं। वहीं अभिभावक अपने छोटे-छोटे बच्चों को बड़ी मुश्किल और सावधानी के साथ पुल से नीचे उतारते हुए नजर आ रहे हैं। यह दृश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुल निर्माण की तत्काल आवश्यकता को उजागर करता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मरेडी पुल बनने से तीन पंचायतों के हजारों लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और स्कूली बच्चों को भी अपनी जान जोखिम में डालकर नाला पार नहीं करना पड़ेगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए मरेडी पुल का निर्माण कार्य अविलंब शुरू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो क्षेत्र के लोग उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
DC Chamba Neeraj Nayar 
#PangiLiveNews #Chamba #मरेडी_पुल #पांगी #चंबा #हिमाचल_प्रदेश #BridgeConstruction #स्कूली_बच्चे #जनहित #ग्रामीण_समस्या #SaveLives #BreakingNews #HimachalNews #Infrastructure #PublicSafety

एक वर्ष से अधर में मरेडी पुल, स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर कर रहे नाला पार; ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी सुरेंद्र ठाकुर चम्बा 03 जुलाई 2026 मरेडी पुल के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक वर्ष से वे प्रशासन के समक्ष पुल निर्माण की मांग उठा रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार पुल नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों सहित आम लोगों को नाले के ऊपर जल शक्ति विभाग की पाइपलाइन के लिए बनाए गए लोहे के एंगल वाले अस्थायी पुल से होकर गुजरना पड़ता है, जो पूरी तरह जोखिम भरा है। बरसात के दिनों में यह रास्ता और भी अधिक खतरनाक हो जाता है। वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है कि स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर टूटे हुए पुल को पार कर स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं। वहीं अभिभावक अपने छोटे-छोटे बच्चों को बड़ी मुश्किल और सावधानी के साथ पुल से नीचे उतारते हुए नजर आ रहे हैं। यह दृश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुल निर्माण की तत्काल आवश्यकता को उजागर करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरेडी पुल बनने से तीन पंचायतों के हजारों लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और स्कूली बच्चों को भी अपनी जान जोखिम में डालकर नाला पार नहीं करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए मरेडी पुल का निर्माण कार्य अविलंब शुरू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो क्षेत्र के लोग उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। DC Chamba Neeraj Nayar #PangiLiveNews #Chamba #मरेडी_पुल #पांगी #चंबा #हिमाचल_प्रदेश #BridgeConstruction #स्कूली_बच्चे #जनहित #ग्रामीण_समस्या #SaveLives #BreakingNews #HimachalNews #Infrastructure #PublicSafety

Chamba, Chamba | Jul 3, 2026

Writing मैडा–जखराल सड़क की स्टेज-2 का भूमि पूजन संपन्न, जल्द शुरू होगा पक्कीकरण कार्य आज ग्राम पंचायत सूरी और किलोड को जोड़ने वाली मैडा–जखराल सड़क की स्टेज-2 का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। सड़क के पक्कीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में सरकारी ठेकेदार श्री साहब सिंह के सुपुत्र विनोद ठाकुर, PWD के कनिष्ठ अभियंता अंशुल ठाकुर, तिलक राज, कुलदीप कुमार, अशरफ मागरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह सड़क क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है और इसके निर्माण से ग्राम पंचायत सूरी एवं किलोड के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ✍️ सुनील पहाड़ी पहाड़ी न्यूज़ - Chamba News