गंगरार: गंगरार को मिला नया SDM, नेहा मिश्रा लेंगी चार्ज
गंगरार। राज्य सरकार की तबादला सूची में गंगरार उपखंड क्षेत्र में भी बदलाव हुआ है। यहां कार्यरत उपखंड अधिकारी पुनीत कुमार का तबादला भीलवाड़ा कर दिया गया है। उनकी जगह नेहा मिश्रा को गंगरार का नया उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है। नए अधिकारी की नियुक्ति से क्षेत्र में प्रशासनिक कामकाज बिना रुकावट जारी रहेगा।