दातागंज: उसावां सीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
बुधवार दोपहर 3 बजे उसावां सीएचसी का सीएमओ डॉ रामेश्वर मिश्रा ने निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान ओपीडी सहित सभी विभाग की जानकारी ली है। वहीं सभी डाक्टर एवं स्टाफ के साथ बैठक कर सीएचसी के नए भवन के हैंडओवर लेने पर चर्चा की है। और सभी स्टाफ को जरूरी निर्देश दिए है।