दतिया: कामद गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता, पति ने उनाव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई
Datia, Datia | Apr 7, 2026 उनाव थाना क्षेत्र के कामद गांव से एक 60 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला 05 अप्रैल की रात करीब डेढ़ बजे अपने ही घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई और उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने महिला की आसपास के क्षेत्रों सहित रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं मिला।