बांका: बांका विधायक ने आवास पर सुनी पीएम की 'मन की बात', कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
Banka, Banka | May 31, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का प्रसारण रविवार को देशभर में किया गया। इस अवसर पर रविवार की सुबह 11 बजे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका के विधायक रामनारायण मंडल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ यह कार्यक्रम को सामूहिक रूप से अपने बांका स्थित आवास पर सुना।