जयसिंहनगर: सीधी थाना परिसर में सादगी से मनाया गया गणतंत्र दिवस, टीआई ने किया ध्वजारोहण
76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीधी थाना परिसर में रविवार की सुबह 9 बजे लगभग सादगी पूर्ण तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया गया। सीधी थाना परिसर में टीआई राजकुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर स्टॉफ के साथ स्थानीय लोगों के बीच मिठाई वितरण किया गया। इस दौरान सीधी थाना स्टॉफ के साथ ही गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।