जयसिंहनगर: पथरवाह पुलिया के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने से एक व्यक्ति घायल, डायल 100 ने अस्पताल पहुंचाया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरवाह पुलिया के पास में रविवार की शाम 7 बजे लगभग अनियंत्रित स्कूटी से गिरने से एक व्यक्ति के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया है सूचना प्राप्त हुई कि अनियंत्रित स्कूटी से गिरने से एक व्यक्ति घायल अवस्था मे अचेत पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया है।