पटियाली: मोहर्रम पर पटियाली में निकला ताजियों का जुलूस, मातमी माहौल में इमाम हुसैन की शहादत को किया गया याद
पटियाली में मोहर्रम श्रद्धा, अकीदत और गमगीन माहौल में मनाया गया। सभी ताजिए पारंपरिक जुलूस में शामिल हुए। मातमी धुनों के साथ मरसिए पढ़कर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए खिराज-ए-अकीदत पेश की। जुलूस के दौरान लोगों ने जगह-जगह लंगर, शरबत और शीतल पेय की व्यवस्था की। सुरक्षा में इंस्पेक्टर अजयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।