दतिया: महाराजपुरा: 26 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 4 साल का बेटा हुआ बेसहारा, पुलिस जांच जारी
Datia, Datia | May 15, 2026 दतिया जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुरा गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार सुनेना यादव (26) पत्नी मोहित यादव ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी तब लगी जब महिला काफी देर तक दिखाई नहीं दी।