बिछिया: भंवरताल जंगल में जुए के फंड पर बम्हनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार
बम्हनी थाना क्षेत्र के भंवरताल के जंगल में चल रहे जुए के फंड पर पुलिस ने दबिश देकर 14 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़कऱ गिरफ्तार किया गया है l पुलिस नें इनके कब्जे से 11लाख 50हजार नगद व वाहन मोबाइल फोन और ताश के पत्ते जप्त किए है l कार्यवाही नैनपुर एसडीओपी मनीष राज के मार्गदर्शन में की गई है पुलिस नें आरोपियों को 12 अप्रैल दिन रविवार 1 बजे जिला मुख्यालय लेकर गई है