#रामपुर बुशहर : ढंकेश्वर महादेव प्राकृतिक शिव गुफा देवढांक मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य पंडित अंकुश शर्मा ने शिव महापुराण यज्ञ में ज्ञान की गंगा बहाई।
- मंदिर समिति अध्यक्ष टेक सिंह भंडारी ने कहा कि भगवान भोले शंकर एवं माता गौरा की असीम कृपा से ढंकेश्वर महादेव प्राकृतिक शिव गुफा देवढांक मंदिर में सभी के सहयोग से शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। दोपहर को पूर्णाहुति के साथ शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का विधिवत रूप से समापन हुआ। सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
Ani, Kullu | Jul 27, 2026