सिराथू: SDM व अपर पुलिस अधीक्षक ने मोहब्बतपुर पइंसा थाने में इलाके के सम्मानित लोगों के साथ रमज़ान व होली के मद्देनजर की बैठक
सिराथू एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने मोहब्बतपुर पइंसा थाने में रमजान और होली से संबंधित इलाके के सम्मानित लोगों के साथ एक अहम बैठक की है।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि आगामी त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।एसडीएम और एडिशनल एसपी ने आए हुए लोगों से आग्रह किया है कि अपने इलाके के लोगों को जागरुक कर मिलजुल पर्व मनाएं।