सिराथू: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक मदरसे का ताला तोड़कर हुई लाखों रुपए की चोरी, शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
औरेनी गाँव के रहने वाले नियामत अली ने थाना कड़ा धाम में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई है उन्होंने बताया है कि उनके मदरसा दारुल उस्मानिया तथा इंग्लिश स्कूल है।उन्होंने बताया कि बीती रात मदरसे के ऑफिस का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी हुई है।डिजिटल लर्निंग मेटेरियल के साथ कम्प्यूटर, टेबलेट व अन्य सामान चोरी हो गए हैं।पुलिस ने कहा कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर देगी।