सिराथू: शटरिंग का सामान लादकर जा रही एक पिकअप को धर्मादेवी इंटर कॉलेज के स्कूल वाहन ने मारी टक्कर, 5 लोग हुए घायल
मंगलवार को कोखराज थाना क्षेत्र के कोखराज पेट्रोल पंप के पास एक पिकअप को धर्मा देवी इंटर कॉलेज के स्कूल वाहन ने टक्कर मार दी है जो सड़क पर पलट गई। इस पर लदा सामान सड़क पर बिखर गया। पिकअप पर शटरिंग का सामान था जो कहीं जा रहा था। इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं मौके पर पहुंचे लोगों ने और पुलिस ने इन घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।