हज़ारीबाग: माता सहायिका सदन में क्रिसमस समारोह का किया गया आयोजन
हजारीबाग के कनहरी हिल रोड स्थित माता सहायिका सदन में आज रविवार 4 बजे क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर, बच्चों ने क्रिसमस के गीत गाए, नाटक प्रस्तुत किए और सांता क्लॉज़ की वेशभूषा में आए। कार्यकर्ताओं ने बच्चों को क्रिसमस के उपहार दिए और उनके साथ मिलकर केक काटा।