हज़ारीबाग: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट पहुंचे, खाली कराने के लिए
हजारीबाग सदर थाना के सामने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आलोक में तीन दुकान को शनिवार 4 बजे पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट खाली कराने पहुंचे। 1989 से सुगम चंद्र जैन रूप चंद्र जैन और मोहम्मद कासिम वयग्रा के बीच 40 सालो से कोर्ट में केस चल रहा था। इसका फैसला आने के बाद उक्त तीनों दुकान में इस्तिहार भी चिपकाया गया। बावजूद इसके दूसरा पक्ष खाली करने को तैयार नही था।