हज़ारीबाग: ग्राम गुरूडीह में सुराही टोंगरी नाले में 3.88 एकड़ अफीम की खेती नष्ट
हजारीबाग जिला के कटकमसांडी थाना अंतर्गत ग्राम गुरूडीह में सुराही टोंगरी नाला में पुलिस निरीक्षक पेलावल एवं वन विभाग के संयुक्त छापामारी कर करीब 3.88 एकड़ जंगली जमीन में पोस्ता का खेती नष्ट किया गया। इस संदर्भ में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अफीम की खेती के खिलाफ जिले भर में बड़ा अभियान चलाया गया है।