हज़ारीबाग: राज्य स्तरीय कार्यक्रम: उपायुक्त ने लाभुकों को रांची भेजने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की
झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" के लाभुकों को 2500/- रूपये की प्रथम किस्त भुगतान के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार की अध्यक्षता में 28 दिसंबर को खोजाटोली आर्मी ट्रेनिंग ग्राउण्ड, नामकुम, रांची में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर आज शनिवार 3 बजे उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।