हज़ारीबाग: सिंघानी ओवरब्रिज के पास कार की टक्कर से पटना मेदांता अस्पताल के डॉक्टर राजेश की मौत
हजारीबाग एनएच 33 के हजारीबाग-बरही पथ पर बाइपास सिंघानी ओवरब्रिज के समीप शनिवार 3 बजे एक कार और ट्रेलर में टक्कर हो गयी. इस टक्कर में कार चला रहे पटना मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर राजेश कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गयी. वे पटना मेदांता हॉस्पिटल मे क्रिटिकल केयर के इंचार्ज थे. वह रांची के धुर्वा के रहने वाले थे।