गोपालगंज: जगलिया मोड़ के पास बाबा गोरखनाथ मार्केट में अज्ञात चोरों ने एक दुकान से लगभग 2 लाख रुपये की संपत्ति चुराई, पुलिस जाँच कर रही है
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोड़ के पास बाबा गोरखनाथ मार्केट में अज्ञात चोरों में घुसकर एक दुकान से करीब 2 लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इसकी जानकारी दुकान मालिक के द्वारा पुलिस को रविवार की सुबह 6:00 बजे दी गई है।