गोपालगंज: काकड़पुर गांव में पुलिस मुठभेड़ में जख्मी आरोपी का पटना से इलाज कराकर गोपालगंज लाई गई पुलिस, कोर्ट में किया पेश
नगर थाना क्षेत्र के काकड़पुर गांव में बीते एक जनवरी को कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। वहीं पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में कार सवार युवक के पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार जख्मी आरोपित राजू राम को सदर अस्पताल से चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया था। पटना से इलाज कराने के बाद पुलिस उसे गोपालगंज लाई। वहीं जांच के बाद कोर्ट में पेश कर दिया।