गोपालगंज: कोईनी से चौराव और मीरगंज से सबेया तक बनेगी सड़क, मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण: कलेक्ट्रेट परिसर में बोले सांसद डा आलोक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गोपालगंज जिले में दौरा समाप्त हो गया। इसके बाद वह पटना के लिए रवाना होगा। इसको लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सांसद डा आलोक कुमार सुमन ने शनिवार की दोपहर तीन बजे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई योजनाओं की सौगात दी है। सभी बचे हुए कार्य को वर्ष 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।