गोपालगंज: हजियापुर मुसहर टोली से चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में किया पेश
नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर मुसहर टोली निवासी एक युवक को नगर थाना की पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित युवक शहाबुद्दिन मियां से पूछताछ के बाद नगर थाना की पुलिस ने उसे शनिवार को कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी जानकारी नगर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने दी।