सहावर: सहावर में लगभग ₹47 करोड़ की लागत से बनेगा बाईपास, अमापुर विधायक के प्रस्ताव को शासन ने दी मंजूरी
जनपद कसगंज के अमापुर विधानसभा क्षेत्र के सहावर कस्बे को अब जाम से स्थाई राहत मिल सकेगी,अमापुर विधायक हरिओम वर्मा के अथक प्रयासों के बाद अब शासन ने बाईपास को मंजूरी दे दी है,जिसकी कीमत करीब 47 करोड़ रुपये होगी,विधानसभा वासियों ने बाईपास को मजूरी मिलने की सूचना के बाद खुशी जाहिर की है,और अमापुर विधायक को विकास पुरुष का नाम दिया है।