बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर में धूमधाम से मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
श्री बंशीधर नगर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भक्ति और उल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाई जाएगी। ऐतिहासिक श्री बंशीधर मंदिर समेत नगर के विभिन्न मंदिरों में जन्मोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिरों को फूल-माला, इलेक्ट्रॉनिक झालर और रंग-बिरंगे बल्बों से आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। श्री बंशीधर मंदिर में अयोध्या से पधारे कथा व्यास