बक्सर: जिले मे अग्नि से बचाव को लेकर अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व मे नगर में किया गया अग्नि सुरक्षा मार्च, लोगो को किया जागरुक
Buxar, Buxar | Jul 30, 2024 अग्निशमन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा नगर में अग्नि की स्थिति में सुरक्षा को लेकर जागरूकता मार्च आयोजित किया गया. जागरूकता मार्च अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में पूरे नगर में निकल गया. जिसमे केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी भूमिका निभाई. जागरूकता मार्च निदेशक सह राज्य अग्निशमन पदाधिकारी बिहार पटना के आदेशानुसार किया गया