Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
image
image

दूरस्थ गांवों तक पहुंचकर जानी जमीनी हकीकत। 🚤🏥 कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने पखांजूर क्षेत्र के दुर्गम गांवों का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, स्कूलों, छात्रावासों और विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मलेरिया पीड़ित 8 वर्षीय बालक को स्वयं मोटर बोट से सिविल अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया और बेहतर उपचार सुनिश्चित कराया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। संवेदनशील प्रशासन, त्वरित कार्रवाई और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता।

12 views | Kanker, Chhattisgarh | Aug 5, 2026

MORE NEWS

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी त्वरित समाधान का भरोसेमंद माध्यम। 💧

दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम हड़फड़ में खराब पड़े सोलर पंप की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज होते ही क्रेडा विभाग ने कुछ ही घंटों में मौके पर पहुंचकर मरम्मत कर पंप को पुनः चालू कर दिया। इससे गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल हुई और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी त्वरित समाधान का भरोसेमंद माध्यम। 💧 दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम हड़फड़ में खराब पड़े सोलर पंप की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज होते ही क्रेडा विभाग ने कुछ ही घंटों में मौके पर पहुंचकर मरम्मत कर पंप को पुनः चालू कर दिया। इससे गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल हुई और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Kanker, Chhattisgarh | Aug 5, 2026

🚨 बारिश के दौरान सुरक्षा सर्वोपरि: कलेक्टर के सख्त निर्देश

🌧️ बारिश के दौरान जिन पुल-पुलियों पर पानी का स्तर ऊपर आ जाए, वहां तत्काल आवाजाही रोकना सुनिश्चित करें। किसी भी स्थिति में लोगों को जान जोखिम में डालकर पुल पार न करने दें।

🏫 संवेदनशील क्षेत्रों के स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए नजदीकी सुरक्षित स्कूलों में अध्ययन की व्यवस्था करने के निर्देश।

📋 समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण, सीएम हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री पोर्टल, पीएम आवास, एग्रीस्टैक, स्मार्ट मीटर, मलेरिया रोकथाम सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन एवं उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के सम्मान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

🚨 बारिश के दौरान सुरक्षा सर्वोपरि: कलेक्टर के सख्त निर्देश 🌧️ बारिश के दौरान जिन पुल-पुलियों पर पानी का स्तर ऊपर आ जाए, वहां तत्काल आवाजाही रोकना सुनिश्चित करें। किसी भी स्थिति में लोगों को जान जोखिम में डालकर पुल पार न करने दें। 🏫 संवेदनशील क्षेत्रों के स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए नजदीकी सुरक्षित स्कूलों में अध्ययन की व्यवस्था करने के निर्देश। 📋 समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण, सीएम हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री पोर्टल, पीएम आवास, एग्रीस्टैक, स्मार्ट मीटर, मलेरिया रोकथाम सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन एवं उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के सम्मान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

Kanker, Chhattisgarh | Aug 4, 2026

मलेरिया पीड़ित मासूम को गोद में लेकर घंटों डोंगी का इंतजार करती रही मां, उफनती नदी ने बढ़ाई मुश्किलें, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड से एक बेहद मार्मिक तस्वीर सामने आई है, जिसने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं और आवागमन की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया है। खैरीपदर गांव में एक मां अपने मलेरिया पीड़ित मासूम बेटे को गोद में लेकर घंटों नदी किनारे डोंगी (नाव) का इंतजार करती रही, ताकि इलाज कराने के बाद किसी तरह घर लौट सके।

जानकारी के अनुसार, बच्चे को तेज बुखार होने पर परिजन उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। जांच में बच्चे में मलेरिया की पुष्टि हुई। इलाज के बाद जब मां अपने बेटे को लेकर घर लौटने लगी तो उफान पर बह रही नदी उसके सामने सबसे बड़ी बाधा बन गई। पुल नहीं होने के कारण उसे नदी पार करने के लिए डोंगी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान वह बीमार बच्चे को गोद में लेकर नदी किनारे घंटों बैठी रही।

बारिश के कारण नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। ऐसे में खैरीपदर सहित आसपास के ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम, इलाज, स्कूल और बाजार जाने के लिए जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। कई बार डोंगी का लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है।

इस घटना ने एक बार फिर दूरस्थ आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में हर साल यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खैरीपदर क्षेत्र में सुरक्षित आवागमन के लिए पुल का निर्माण कराया जाए और बारिश के मौसम में मरीजों के लिए विशेष परिवहन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी मरीज को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 
#chhattisgarh #kanker #reels #viral

मलेरिया पीड़ित मासूम को गोद में लेकर घंटों डोंगी का इंतजार करती रही मां, उफनती नदी ने बढ़ाई मुश्किलें, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड से एक बेहद मार्मिक तस्वीर सामने आई है, जिसने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं और आवागमन की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया है। खैरीपदर गांव में एक मां अपने मलेरिया पीड़ित मासूम बेटे को गोद में लेकर घंटों नदी किनारे डोंगी (नाव) का इंतजार करती रही, ताकि इलाज कराने के बाद किसी तरह घर लौट सके। जानकारी के अनुसार, बच्चे को तेज बुखार होने पर परिजन उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। जांच में बच्चे में मलेरिया की पुष्टि हुई। इलाज के बाद जब मां अपने बेटे को लेकर घर लौटने लगी तो उफान पर बह रही नदी उसके सामने सबसे बड़ी बाधा बन गई। पुल नहीं होने के कारण उसे नदी पार करने के लिए डोंगी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान वह बीमार बच्चे को गोद में लेकर नदी किनारे घंटों बैठी रही। बारिश के कारण नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। ऐसे में खैरीपदर सहित आसपास के ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम, इलाज, स्कूल और बाजार जाने के लिए जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। कई बार डोंगी का लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। इस घटना ने एक बार फिर दूरस्थ आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में हर साल यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खैरीपदर क्षेत्र में सुरक्षित आवागमन के लिए पुल का निर्माण कराया जाए और बारिश के मौसम में मरीजों के लिए विशेष परिवहन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी मरीज को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। #chhattisgarh #kanker #reels #viral

Kanker, Kanker | Aug 4, 2026