जगदलपुर: सामाजिक एकता कप के आयोजन को लेकर आयोजन समिति ने जिला कार्यालय में कलेक्टर से की मुलाकात
14 दिवसीय सामाजिक एकता कप का आयोजन जगदलपुर के हाता ग्राउंड में किया जाना है। इस आयोजन का शुभारंभ 23 मई को किया जाएगा। इसमें कुल 16 टीम शामिल होंगे। आयोजन समिति ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आज रविवार को शाम 5 बजे महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में बस्तर कलेक्टर हरिस एस से मुलाकात की।