जगदलपुर: जगदलपुर के अंजुमन जमात खाना में इज्तेमाई निकाह में 8 जोड़ों की हुई शादी, महापौर संजय पांडे रहे मौजूद
बस्तर मुस्लिम डेव्हलपमेंट सोसायटी द्वारा आज रविवार को दोपहर 3:00 बजे इज्तेमाई निकाह का आयोजन जगदलपुर अंजुमन जमात खाना में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे, विशिष्ट अतिथि नगर निगम के स्पीकर खेम सिंह देवांगन, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, पद्मश्री धर्मपाल सैनी डॉक्टर एस जहीरूद्दीन, वसीम अहमद,अमरीश सिंह,पार्षद जाहिद हुसैन मौजूद रहे।