जगदलपुर: नया पारा में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए वन मंत्री केदार कश्यप
जगदलपुर के नया पारा में विवाह समारोह में सम्मिलित हुए वन मंत्री केदार कश्यप।इस दौरान उन्होंने नव विवाहित वर वधू को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की । वन मंत्री केदार कश्यप ने वर वधु को आपसी समन्वय से परिवार को चलाने और सम्मान के साथ जीवन यापन करने की समझाइश दी ।उन्होंने वर वधु को नव जीवन की शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित की।